इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब

केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
'महिलाओं के ग्रह-नक्षत्र ठीक नहीं, इसलिए हो रहे हैं बलात्कार'
रायपुर, एजेंसी
First Published:08-01-13 03:37 PM
Last Updated:08-01-13 03:41 PM
कांकेर बलात्कार कांड के बाद आलोचनाओं से घिरे छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध इसलिए हो रहे हैं, क्योंकि उनके ग्रह-नक्षत्र सही नहीं हैं। प्रदेश कांग्रेस ने इस बयान को बचकाना और अभद्र करार दिया है।
कंवर ने संवाददाताओं से कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर हमारे पास कोई जवाब नहीं है। तारों की चाल सही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ग्रह नक्षत्र विपरीत स्थितियों में हों तो किसी भी व्यक्ति को नुकसान हो सकता है। हमारे पास इसका कोई जवाब नहीं है। केवल ज्योतिषी ही इसका आकलन कर सकते हैं।
कंवर का बयान कल तब आया, जब कांकेर जिले में आदिवासी बच्चियों के एक सरकारी आवासीय विद्यालय में नाबालिग बच्चियों के साथ कथित बलात्कार की घटना प्रकाश में आने के बाद राज्य में विपक्षी कांग्रेस ने भाजपा सरकार को हटाने की मांग की थी।
गृह मंत्री के बयान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने आज कहा कि अब मैं इस पर क्या कहूं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल ने कंवर के बयान को बचकाना और अभद्र कहा।
पटेल के नेतृत्व में कल कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ के राज्यपाल शेखर दत्त से मिला था और राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की थी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल