लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा कल, सीमा मुद्दे पर चर्चा चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित
दिल्ली के वसंत विहार में चलती बस में गैंगरेप
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:17-12-12 09:18 AM
Last Updated:17-12-12 04:28 PM
दिल्ली में बीती रात उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली एक पैरा मेडिकल छात्रा के साथ बस में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उसे बाहर फेंक दिया गया।
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से गंभीर सवाल खड़ा करने वाली यह घटना बीती रात दक्षिणी दिल्ली के महिपालपुर के निकट घटी।
पुलिस के अनुसार बस में छात्रा के साथ उसके मौजूद साथी पर आरोपियों ने हमला किया और बस से नीचे फेंक दिया। पीड़िता का यह दोस्त पेशे से इंजीनियर है और एक कंपनी में नौकरी करता है।
पीड़ित छात्रा और उसके दोस्त ने बीती रात मुनिरका से द्वारका के लिए बस पकड़ी थी। महिलापुर के निकट लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और पीड़िता एवं उसके दोस्त की आरोपियों ने पिटाई की। इसके बाद उन्हें बस से नीचें फेंक दिया गया।
दोनों को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया। बाद में लड़की को सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। लड़की की हालत गंभीर बताई गई है।
इस संदर्भ में दिल्ली के वसंत विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित लड़की देहरादून के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है और दिल्ली इंटर्नशिप के लिए आई थी।
इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा, इस तरह की घटनाएं दिल्ली में बढ़ रही हैं। पुलिस और सरकार को वास्तव में सतर्क रहना चाहिए। हम इसकी जांच कराएंगे और इसकी भी जांच की जाएगी कि पुलिस ने अब तक इसमें क्या किया है।

10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल