भाजपा ने की नक्सली हमले की निंदा
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
नए आकाश पर तुरंत मिलेंगे सवालों के जवाब
वीसी शुक्ला गुड़गांव में भर्ती, स्थिति गंभीर
रायपुर पहुंचे मनमोहन और सोनिया
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
बीसीसीआई ने मयप्पन को किया निलंबित
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उनके बेटे के शव मिले
29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन
महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें सभी मुख्यमंत्री: मनमोहन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-12-12 01:10 PM
Last Updated:27-12-12 06:16 PM
दिल्ली में युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की भयावह घटना को राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) की बैठक में याद करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महिला सुरक्षा को देश का अहम मुद्दा बताया और सभी मुख्यमंत्रियों से इस पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
देश को उद्वेलित करने वाली दिल्ली की इस घटना के बाद बलात्कार जैसे अपराध के खिलाफ कानून और सख्त करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का जिक्र करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और हिफाजत को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं क्योंकि इसके बिना विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी नहीं हो सकती।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं यहां यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि महिलाओं की हिफाजत और सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी चिंता है। इन्हीं मुद्दों पर गौर करने के लिए एक जांच आयोग बिठाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश ऊषा मेहरा की अध्यक्षता में जांच आयोग बिठाने की घोषणा कल ही की है।
सिंह ने एनडीसी में उपस्थित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के समक्ष अपने संबोधन में दिल्ली की घटना का जिक्र देश में स्त्री-पुरुष समानता के महत्व को रेखांकित करते हुए की। उन्होंने कहा कि इस पर विशेष धयान देने की जरूरत है। सिंह ने कहा आबादी के आधे हिस्से की सक्रिय भागीदारी के बिना सार्थक विकास हो ही नहीं सकता और जब तक महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चत नहीं होगी तब तक विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी नहीं हो सकती।
प्रधानमंत्री ने कहा मैं सभी मुख्यमंत्रियों से अपने आप राज्य में इस गंभीर विषय पर ध्यान देने का आग्रह करता हूं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल