चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
मेरी बेटी को मत छीनो : पीड़िता की मां
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-12-12 10:26 PM
दिल्ली में दुष्कर्म की शिकार लड़की को जिस समय अंत्येष्टि के लिए ले जाया जा रहा था तब उसकी मां का क्रंदन पत्थर दिल को भी हिला गया। बिलखती हुई मां ने, ''मेरी बच्ची को मेरे पास रहने दो, उसे मुझसे दूर मत करो'' कहते हुए विलाप किया।
23 वर्षीया दिवंगत पीड़िता की मां दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के महावीर विहार स्थित आवास में शव लाए जाने के बाद कई बार बेहोश हो गई। मां की खराब हालत को देखते हुए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
परिवार की पड़ोसन विमला ने बताया कि जैसे ही अंत्येष्टि के लिए शव को ले जाया जाने लगा पीड़िता की मां बेहोश हो गई। पड़ोसियों ने कहा कि शव पर लोट-लोट कर लगातार रोती मां कई बार बेहोश हुई।
सवेरे 6:15 बजे शव को जब एक एंबुलेंस में रखा जा रहा था तब मां ने रोते हुए गुजारिश की, ''मेरी बेटी को मत छुओ, और बेहोश हो गई।'' परिवार के सदस्यों और मित्रों ने होश में लाने के लिए चेहरे पर पानी के छींटे मारे। अचेत होने से पहले बार-बार दोहराती रही, ''मैं अपनी बेटी को अकेले नहीं छोड़ना चाहती, उसे मेरे पास रहने दो।''
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
