सोमवार, 20 मई, 2013 | 13:50 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भारत और चीन ने आठ समझौतों पर किए हस्ताक्षर
 
गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी समेत 2 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:18-12-12 10:02 AM
Last Updated:18-12-12 12:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (5) अ+ अ-
दिल्ली में लड़की से गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी सहित 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। इस बीच पीड़ित लड़की का ऑपरेशन किया गया है, जो चार घंटे तक चला और वह वेंटिलेटर पर है और अब भी उसकी हालत नाजुक है।

जिस बस में लड़की का सामूहिक बलात्कार हुआ, उस बस के चालक राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक कि राम सिंह लड़की से बलात्कार करने वालो में से एक है।

पुलिस ने चार लोगों की पहचान की है जिन्होंने कथित रूप से लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने दो के स्केच तैयार कर लिए हैं। पुलिस ने संदिग्ध बस की सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए जनता से उसका पता लगाने में मदद की अपील की है।

गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में रविवार रात एक बस में अपने पुरुष मित्र के साथ सफर करने वाली 23 वर्षीय पैरा मेडिकल छात्रा के साथ कथित रूप से चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया तथा उसकी पिटाई करने के बाद उसे वाहन से बाहर फेंक दिया। पीड़िता उत्तराखंड से कोर्स कर रही है तथा अपनी इंटर्नशिप के लिए दिल्ली आई हुई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना देर रात उस समय हुई जब लड़की और उसका पुरुष मित्र रात पौने दस बजे पालम जाने के लिए दक्षिण दिल्ली के मुनीरका से रंगीन शीशे वाली चार्टर्ड बस में सवार हुए। जब दोनों ने विरोध किया तो बस के लोगों ने दोनों पर लोहे की राड से हमला किया। बाद में दोनों को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास सड़क पर फेंक दिया गया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (5) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(5)
Yah ek sharmnak ghatna hai jab bade shahar surkshchit nahi to chhote shahro ki kya bat
By Anita patel (18th-December-2012 02:25:PM)
GOVERNMENT KOI NAYA KANOON KYON NAHI BANAATI ISKE DENE WALA TAK KOI SAKHT KANOON NAHI TAK AISE HI CASE HOTE
By Shailendra Verma (18th-December-2012 12:35:PM)
ALL ACCUSED SHULD BE HANGED TILL DEATH
By null (18th-December-2012 12:34:PM)
Har bo dosi ko fasi de deni chahiye jo rape or is tarha ki harkat karta hi tabhi india me rape ki bardat kam ho sakti
By santosh (18th-December-2012 12:25:PM)
DEAR POLICE DEPARTMENT OF DELHI YOU GIVE THE HARD PUNSHMENT OF RAPE PERSON & GIVE THE ALL LIFE IN JAIL & MAIN PERSON OF THIS CASE GIVE THE PUNSHMINT BACUSE DELHI POPLE ARE NOT SAVED IN OUR CAPITAL
By virendra  (18th-December-2012 12:09:PM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°