ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ सरकार को तुरंत और केंद्रीय बलों की जरूरत है।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ में पार्टी कार्यकर्ताओं पर नक्सलियों के हमले को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह से नक्सली हमले को लेकर बातचीत की।
जी के पत्रकार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-11-12 06:04 PM
Last Updated:30-11-12 06:22 PM
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को जी न्यूज के दो पत्रकारों-सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इन पत्रकारों को कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कम्पनी जिंदल पावर एंड स्टील लिमिटेड की ओर से जबरन वसूली की शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गौरव राव ने दोनों को 14 दिसम्बर के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
दोनों पत्रकारों ने शुक्रवार को जमानत के लिए याचिका दायर की, जिस पर अदालत ने पुलिस को नोटिस जारी किया और शनिवार तक उसका जवाब मांगा है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
