मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
शीला दीक्षित फिर अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-12-12 10:54 PM
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उस समय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जब उन्होंने बेचैनी और थकान की शिकायत की। उनकी हालत ठीक है। 74 वर्षीय शीला को कल फोर्टिस एस्कोर्ट हार्ट इंस्टीटयूट में भर्ती कराया गया। दस दिन पहले शीला का उसी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई थी क्योंकि उनकी एक धमनी में अवरोध उत्पन्न हो गया था।
मुख्यमंत्री ने सोमवार से कार्यालय जाना शुरू कर दिया था। अगले दिन वह भाजपा शासित गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करने के लिए गुजरात रवाना हो गई थीं। शीला के एक नजदीकी सहयोगी ने कहा कि उनकी हालत ठीक है लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने को कहा है।
इस आशंका के बारे में पूछे जाने पर कि क्या वह आगामी मंगलवार से शुरू होने वाले दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हिस्सा ले पाएंगी कि नहीं तो उनके संसदीय सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि वह निश्चित रूप से पहले दिन से ही सदन में सरकार का नेतृत्व करेंगी। मुख्यमंत्री को कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
