बुधवार, 19 जून, 2013 | 22:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
2 लड़कियां, 2 नेता, 2 मौतें...लव, पॉलिटिक्स और धोखा
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान
First Published:07-08-12 01:18 PM
Last Updated:07-08-12 03:00 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
दिल्ली की एयरहोस्टेस गीतिका मामले में पुलिस ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक पूछताछ नहीं हुई है। वहीं कांडा ने ये तो स्वीकार कर लिया कि गीतिका से उनके पारिवारिक रिश्ते थे, लेकिन खुद पर लग रहे आरोपों को वो सिरे से खारिज कर रहे हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है। आज मामले में दूसरी आरोपी अरुणा चड्ढा और कांडा की कंपनी के वकील से पूछताछ की जाएगी।

गीतिका का परिवार अपनी बेटी की मौत का हिसाब मांग रहा है। एयरहोस्टेस की मौत को 3 दिन हो चुके हैं, मगर अब तक ना तो गोपाल कांडा से पूछताछ हो पाई है और ना ही अरुणा चड्ढा से। गीतिका के कथित सुसाइड नोट में इन दोनों का जिक्र था, जिसकी बिनाह पर इन दोनों पर मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गीतिका के फोन रिकॉर्ड्स खंगालने पर उसे कांडा के कई ऐसे कॉल्स मिले हैं, जिनकी जांच जरुरी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये फोन कॉल्स देर रात को किए गए हैं। और थोड़े थोड़ अंतर पर ही कई कॉल किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस तरह के कॉल्स का ये मतलब निकाल रही है कि कांडा से गीतिका बात नहीं करना चाहती थी, इसके बावजूद वो लगातार फोन कर रहे थे।

गीतिका के फोन में मिले कई एसएमएस भी इसी ओर संकेत कर रहे हैं। वहीं कांडा का दावा है कि पिछले दो महीने से उनकी गीतिका से ना तो फोन पर बात हुई और ना ही मुलाकात हुई।

गोपाल कांडा का कहना है कि बीते दो महीनों से वो और गीतिका एक दूसरे के संपर्क में नहीं थे। ऐसे में वो कैसे किसी को खुदकुशी के लिए उकसा सकते हैं?

गीतिका की मां ने पुलिस को बयान दिया है कि गीतिका दरअसल कांडा की गलत हरकतों से तंग आकर ही कंपनी छोड़कर अमीरात एयरलाइंस में नौकरी करने दुबई चली गई थी।

आरोप हैं कि कांडा गीतिका के इस फैसले से खुश नहीं थे, लिहाजा उन्होंने अमीरात एयरलाइंस और दुबई पुलिस को गुड़गांव के थानाध्यक्ष के नाम से फर्जी ईमल भेज कर गीतिका के बारे में झूठी शिकायत की थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गीतिका पर काफी कर्ज है। इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। साथ ही उसका चरित्र भी ठीक नहीं है। इस बारे में गीतिका की मां अनुराधा शर्मा ने जब गोपाल कांडा से पूछताछ की तब उसने, उनके अशोक विहार स्थित घर पर पैर पकड़ कर माफी मांगी थी।

माफी मांगते हुए कांडा ने कहा था कि अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। उसने तभी गीतिका को बड़े पद पर रखने का लालच दे दिया था। इसके बाद एयरहोस्टेस गीतिका ने 13 जनवरी 2011 को एमडीएलआर में डायरेक्टर जैसे ऊंचे पद पर ज्वाइन किया था।

वहीं कांडा इन ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि गीतिका की काबिलियत की वजह से ही उसने ये मुकाम हासिल किया था। आरोप हैं कि परेशान गीतिका ने दो महीने पहले जून में नौकरी से इस्तीफा देकर एमबीए क्लासेस ज्वाइन कर लीं थी और कांडा के कहने पर ही अरुणा, गीतिका को फोन के जरिए दफ्तर आने का दबाव डालती थी।

जब गीतिका ने इनकार कर दिया तो 4 अगस्त को जब वो मुंबई में थी, तो कांडा की कंपनी के लीगल एडवाइजर का फोन आया था। आरोप हैं कि उसे धमकी दी गई कि अगर ऑफिस में आकर उसने कागजों पर साइन नहीं किए, तो पुलिस में शिकायत की जाएगी...इस फोन के बाद वो डिप्रेशन में चली गई और 5 अगस्त को गीतिका की लाश पंखे से लटकी मिली।

वहीं मामले की दूसरी आरोपी रेणुका चड्ढा ने बयान जारी कर खुद को बेकसूर बताया और पुलिस को जांच में हर मुमकिन सहयोग का भरोसा दिलाया। मगर सवाल ये कि इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ क्यों नहीं की।

क्या उसपर कोई दबाव है। इन सब के बीच इस खुदकुशी पर हरियाणा में राजनीति भी शुरु हो गई है। बीजेपी और आईएनएलडी ने कांडा के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी शुरु कर दिया है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अरुणा चड्ढा और कांडा की कंपनी के लीगल एडवाइजर से आज पूछताछ की जा सकती है, जिसके बाद बुधवार सुबह तक कांडा से भी पूछताछ की जा सकती है। पुलिस बहरहाल गीतिका की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

फिजा की मौत...
साढ़े 3 साल पहले हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे चंद्रमोहन ऊर्फ चांद मोहम्मद से शादी के बाद एकाएक सुर्खियों में आई अनुराधा बाली ऊर्फ फिजा मोहम्मद की मौत हो गई है। फिजा की लाश मोहाली के सेक्टर 48 स्थित उनके घर में मिली।

पुलिस के मुताबिक फिजा का शव बिस्तर पर पड़ा था। बताया जा रहा है कि उनकी मौत 4-5 दिन पहले ही हो चुकी थी। फिजा के चाचा का कहना है कि वो उसे लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन कई दिन से उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद जब वो फिजा के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरवाजों के ताले टूटे पड़े हैं।

इस रहस्य से घिरी इस मौत ने कई सवाल पीछे छोड़ दिए, फिजा की मौत नेचुरल डेथ है, खुदकुशी है या फिर कत्ल? अगर नेचुरल डेथ है तो वजह क्या रही? क्या हार्ट अटैक या कोई दूसरे ऑर्गन फेलियर से मौत हुई या फिर किसी बीमारी की वजह से?

अगर फिजा ने खुदकुशी की तो उसने ये कदम क्यों उठाया? क्या नाकाम मोहब्बत ने उसे खुदकुशी के लिए मजबूर किया? क्या वो जिंदगी के अकेलेपन से निराश हो चुकी थी? फिजा का अगर कत्ल हुआ तो क्यों और किसने किया?

क्या एक नेता की मोहब्बत उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई? क्या सियासी दुश्मनी के चलते उसका कत्ल किया गया या फिर दौलत के लिए किसी ने फिजा को खत्म कर दिया?

फिजा का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों के की मानें तो फिजा के शव पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले।

हालांकि मौत की असल वजह विसरा और दूसरे सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेंगी, मगर डॉक्टर के बयान से इतना तो साफ है कि फिजा पर किसी ने हमला नहीं किया, क्योंकि लाश पर ना तो चोट के निशान हैं और ना ही किसी तरह की जबरदस्ती के सबूत, मगर गेट के टूटे हुए ताले और कमरे में मौजूद शराब की बोतल, गिलास और सिगरेट के पैक का राज क्या है?

क्या फिजा डिप्रेशन में थी, जिसके चलते उसने शराब और ड्रग्स लेना शुरू कर दिया था या फिर कमरे में कोई और था जिसने शराब पी? गेट के टूटे हुए तालों का राज क्या है? 4-5 दिन तक लाश पड़ी रही तो रिश्तेदारों ने उसकी खोज खबर क्यों नहीं ली?

क्या फिजा के घर पर काम करने वाला कोई नहीं था...अगर था तो वो इतने दिनों तक काम पर क्यों नहीं आया? अगर ये खुदकुशी है तो सुसाइड लैटर कहां है, क्योंकि बाहरी चोट नहीं है तो क्या कुछ निगल कर खुदकुशी की गई? अगर मौत स्वभाविक है तो फिजा को बीमारी क्या थी? इन सब सवालों के जवाब के लिए कैमिकल रिपोर्ट का इंतजार है।

वहीं फिजा के पूर्व पति और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने उसकी मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं कुछ नहीं कहना चाहता हूं। बता दें कि अनुराधा बाली ऊर्फ फिजा तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन से शादी की थी।

उस वक्त फिजा ऊर्फ अनुराधा बाली हरियाणा की पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल थीं। इस शादी के लिए दोनों ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था। अनुराधा ने अपना नाम फिजा और चंद्रमोहन ने अपना नाम चांद मोहम्मद रख लिया था।

दिसंबर 2008 में हुई इस शादी को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। यहां तक कि चंद्रमोहन को अपनी डिप्टी सीएम की कुर्सी और परिवार तक छोड़ना पड़ा था, लेकिन शादी के चंद महीने बाद ही दोनों में तकरार बढ़ने लगी और एक दिन चंद्रमोहन ने मोबाइल पर फोन करके फिजा को तलाक दे दिया।

उसके बाद से फिजा का नाम कई विवादों में जुड़ा। उसने पहले भी खुदकुशी की कोशिश की थी। आखिरकार फिजा की कहानी का दुखद अंत हो गया लेकिन कई सवालों के जवाब मिलने अभी भी बाकी हैं।

आधिकारिक तौर पर आज पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सौंपी जाएगी, लेकिन कैमिकल जांच के नतीजे आने अभी बाकी हैं। मौत की असल वजह से पर्दा विसरा की रिपोर्ट के बाद ही उठ पाएगा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°