बुधवार, 19 जून, 2013 | 06:29 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
राम के सहारे हनुमान, चमत्कार की आस
मुंबई, एजेंसी
First Published:11-07-12 11:42 PM
Last Updated:12-07-12 10:53 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (6) अ+ अ-
कुश्ती के क्षेत्र में और फिर अभिनय जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले दारा सिंह को आज रात घर ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि ऑक्सीजन न मिल पाने की वजह से उनके मस्तिष्क को गहरा नुकसान हुआ है जिसकी वजह से उनके ठीक होने की उम्मीद बहुत ही कम है। सिंह पिछले चार दिन से शहर के एक अस्पताल में थे।

उनके पुत्र विन्दू दारा सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वह घर पर हैं। कृपया पीछा न करें। जब वह अंतिम श्वांस लेंगे तो मैं आपको बता दूंगा। उनके बचने की उम्मीद नहीं है। 84 वर्षीय अभिनेता को सात जुलाई को गंभीर हालत में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और तब से वह आईसीयू में थे।

कोकिलाबेन अस्पताल के सीओओ डॉ राम नारायण ने कहा कि हमने उनका एमआरआई किया और पता चला कि जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा था तब मस्तिष्क में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने की वजह से उनके मस्तिष्क को गहरा नुकसान हुआ है। उनके ठीक होने की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसी कोई दवा नहीं है जिससे मस्तिष्क को हुआ नुकसान ठीक किया जा सके। केवल चमत्कार ही कुछ कर सकता है, अगर हो तो। वह कोमा में भी जा सकते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (6) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(6)
हिंद केसरी ने लिया, दुनिया से सन्यास स्वर्ण अक्षरों से लिखा छोड़ गया इतिहास | छोड़ गया इतिहास , परंपरा में दी कुश्ती , फिल्मों में देखी , हनुमान की मस्ती | तुम अजेय हो विश्व में, भारत नमन दारा तुम्हें, तुम रुस्तम ए
By Pradeep Bhardwaj Kavi  (12th-July-2012 01:10:PM)
हिंद केसरी ने लिया, दुनिया से सन्यास स्वर्ण अक्षरों से लिखा छोड़ गया इतिहास | छोड़ गया इतिहास , परंपरा में दी कुश्ती , फिल्मों में देखी , हनुमान की मस्ती | तुम अजेय हो विश्व में , भारत गौरव नमन दारा तुम्हें , तुम रुस्तम ए शत-शत नमन दारातुम्हें तुम रुस्तम ए हिंद |
By Pradeep Bhardwaj Kavi (12th-July-2012 01:07:PM)
बहुत कम ही ऐसे विरले जन्म लेते है जो इतिहास मे अपना नाम स्वर्ण अक्षरो मे लिख जाते है। ऐसे ही विरले दारा सिंह को मै सादर नमन करता हू ।
By pankaj (12th-July-2012 11:50:AM)
दारा सिंह जी एक महान आदमी थे भगवन इनकी आत्मा को शांति दे दारा सिंह जी एक बहुत बड़े पहलवान थे उनके द्वारा किये गए हनुमान जी के किरदार को सारा भारत याद करता था करता है और करता रहेगा
By Dharmender Saini (12th-July-2012 10:33:AM)
जिस तरह आज राम, सीता और लक्ष्मण का नाम आज तक लोगो की जुबान पर है उसी तरह हे रुस्तम ए हिंद दारा सिंह तुम्हारा नाम भी रामायण में किये हनुमान के किरदार के लिए सदा ही याद रखा जायेगा
By Satender Kumar (12th-July-2012 10:10:AM)
हिंद केसरी ने लिया, दुनिया से सन्यास अक्षरों से लिखा छोड़ गया इतिहास | छोड़ गया इतिहास , परंपरा में दी कुश्ती , फिल्मों में देखी , हनुमान की मस्ती | शत-शत नमन दारातुम्हें तुम रुस्तम एहिंद |
By Pradeep Bhardwaj Kavi (12th-July-2012 09:32:AM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°