सोमवार, 21 मई, 2012 | 23:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
  Image Loading अन्य फोटो
क्रिकेट मुकाबले के कारण पीएम की बैठक हुई थी स्थगित
पणजी, एजेंसी
First Published:02-02-12 03:04 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारत में क्रिकेट को 'धर्म' का दर्जा प्राप्त है और यही कारण है कि क्रिकेट हमेशा जीतता है। यह जीत चाहें चुनाव सुधारों पर प्रधानमंत्री के साथ होने वाली अहम बैठक की कीमत पर ही क्यों न हो!

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) एस.वाई. कुरैशी ने इस बात का खुलासा किया है कि बीते वर्ष भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले विश्व कप फाइनल मुकाबले के लिए प्रधानमंत्री और निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के बीच चुनाव सुधार को लेकर होने वाली बैठक को टाल दिया गया था।

पणजी में पत्रकारों से बात करते हुए कुरैशी ने कहा कि चुनाव अधिकारियों और प्रधानमंत्री के बीच होने वाली बैठक दो अप्रैल, 2011 को इसलिए टाल दिया गया था, क्योंकि उस दिन भारत विश्व कप का फाइनल खेल रहा था।

भारत ने उस मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार विश्व कप खिताब जीता था। वह मैच मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।

कुरैशी ने कहा, ''दो अप्रैल को प्रधानमंत्री के साथ एक अहम बैठक होनी थी, लेकिन उस बैठक को इसलिए टाल दिया था, क्योंकि उस दिन भारत-श्रीलंका फाइनल खेला जाना था।''

तीन मार्च को होने वाले चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने गोवा पहुंचे कुरैशी से जब यह पूछा गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तावित राजनीति सुधारों का क्या हुआ तो कुरैशी ने कहा कि इसमें फिलहाल देरी हो रही है।

कुरैशी ने आशा जताई थी कि इस मसले पर संसद के शीतकालीन सत्र में चर्चा होगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

कुरैशी ने कहा, ''हमें यह सूचना दी गई है कि इस मसले को संसद के बजट सत्र में चर्चा के लिए रखा जाएगा।''

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.3°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.7°