सोमवार, 20 मई, 2013 | 14:57 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
बलात्कार मामला: बस मालिक दो दिन की हिरासत में
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:03-01-13 07:06 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
गत 16 दिसंबर को जिस बस में 23 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था, उसके मालिक को गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत ने बस के रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने के मामले में दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट छवि कपूर ने बस मालिक दिनेश यादव से हिरासत में पूछताछ के लिए उसे पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने कहा था कि मामले में आगे पड़ताल के लिए उससे पूछताछ जरूरी है।

पुलिस ने यादव को कल नोएडा सेक्टर 62 के पास रसूलपुर नवादा गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 35 साल के यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और लोकसेवक को गलत जानकारी देने का आपराधिक मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने कार्यवाही के दौरान अदालत को बताया कि यादव ने पंजीकरण प्रमाणपत्र के लिए और बस के परमिट के लिए राज्य परिवहन विभाग को गलत जानकारी दी थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°