सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
अकेले मां बच्चों को गोद नहीं दे सकती है: अदालत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:09-12-12 01:43 PM
दिल्ली की एक अदालत ने कहा है कि पिता की सहमति के बगैर ही अकेले मां अपने बच्चों को गोद नहीं दे सकती है और कानून की नजर में ऐसा करना अवैध है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनुराधा शुक्ला भारद्वाज ने पत्नी और नाबालिग पुत्री के लिए गुजारा भत्ते के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। इस व्यक्ति का कहना था कि उसकी पत्नी ने कथित रूप से बच्ची को दूसरे को गोद दे दिया है।
अदालत ने कहा कि यदि इस महिला ने किसी अन्य को बच्ची को गोद दे दिया है तो यह व्यक्ति इस कार्यवाही को चुनौती दे सकता है और अपनी पुत्री को वापस पा सकता है, लेकिन फिर उसे इसका लालन पालन करना होगा।
हिन्दू दत्तक और गुजारा भत्ता कानून के तहत हिन्दुओं में बच्चा गोद लेने से सबंधित कानून पर विचार करते हुये अदालत ने कहा कि यदि पिता जीवित है तो अकेले उसे ही बच्चा गोद देने का अधिकार प्राप्त है। अदालत ने कहा कि मां को स्वतंत्र रूप से बच्चों को किसी अन्य को गोद देने का अधिकार नहीं है और गोद देने की ऐसी प्रक्रिया कानून की नजर में अवैध है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
