UPA के 9 साल...कहीं किया कमाल, कहीं रहा मलाल श्रीनगर में मुठभेड़, लश्कर आतंकी हिलाल मौलवी ढेर चीनी-अमेरिकी सेनाओं के बीच जारी है बुलंदियों का दौर राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
अबू जंदाल 31 तक मुंबई पुलिस की रिमांड पर
मुंबई, एजेंसी
First Published:21-07-12 04:08 PM
Last Updated:21-07-12 04:12 PM
मुंबई में 26 नवंबर 2008 के आतंकवादी हमलों के मुख्य सूत्रधारों में से एक लश्करे तैय्यबा के आतंकवादी अबू जंदाल को शनिवार को यहां एक अदालत ने 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच तड़के यहां लाया गया।
जंदाल को शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते एटीएस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा था। एटीएस आज तड़के वायुयान से उसे लेकर मुंबई पहुंची।
जंदाल को दोपहर में एस्प्लांदे स्थित मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया गया है। अदालत के बाहर सुबह से ही भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
सरकारी वकील उज्जवल निकम ने अबू जंदाल को रिमांड पर लेने का आवेदन दाखिल किया, जिसमें उस पर 26 नवंबर के हमले में संलिप्तता तथा हमले में अजमल कसाब को टेलीफोन पर निर्देश देने के आरोप लगाए गए है।
मुंबई पुलिस को 2006 के औरंगाबाद हथियार कांड 26 नवंबर के आतंकवादी हमलों 2010 के जर्मन बेकरी कांड और नासिक स्थित पुलिस अकादमी पर हमला मामलों में जंदाल की तलाश थी।
जंदाल को सऊदी अरब से प्रत्यार्पित किया गया था और वह 21 जून को नई दिल्ली पहुंचा था। जहां हवाई अड्डे पर ही उसे हिरासत में ले लिया गया था।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
