मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
CWC की बैठक आज, तय होगी पार्टी की रणनीति
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-06-12 10:16 AM
Last Updated:04-06-12 02:55 PM
कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णायक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को होने जा रही है, जिसमें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के सामने खड़ी चुनौतियों पर चर्चा होगी।
केंद्र सरकार भ्रष्टाचार और आर्थिक विकास दर में गिरावट पर काबू पाने में विफलता को लेकर विपक्ष के निशाने पर है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब पार्टी को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार और कई राज्यों में अपनी पार्टी का भविष्य तय करना है। आगामी चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा भी इस बैठक का उद्देश्य है।
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी की सर्वोच्च समिति एक प्रस्ताव पारित कर अध्यक्ष सोनिया गांधी को राष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार का चयन करने के लिए अधिकृत कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में पेट्रोल के दाम बढ़ाए जाने से उत्पन्न स्थिति और आंध्र प्रदेश में पार्टी के सामने खड़ी समस्याओं पर भी चर्चा होने की सम्भावना है।
विस्तारित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वरिष्ठ मंत्रियों के अलावा पार्टी के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों, विशेष रूप से आमंत्रित सदस्यों तथा स्थायी आमंत्रितों के भाग लेने की संभावना है।
यह बैठक भ्रष्टाचार के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव और टीम अन्ना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए प्रदर्शनों के ठीक एक दिन बाद होने जा रही है। टीम अन्ना ने कोयला ब्लॉकों के आवंटन में अनियमितताओं के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इस वर्ष की शुरुआत में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन तथा कुछ महीनों बाद हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा होने की भी सम्भावना है।
गौरतलब है कि चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया था। यह समिति अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है।
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार के चयन के सिलसिले में घटक दलों से अब तक हुई बातचीत पर चर्चा की जाएगी। पार्टी अधिसूचना जारी होने के बाद अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जून के मध्य तक जारी होने की सम्भावना है।
कांग्रेस के सम्भावित उम्मीदवारों में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के नाम चर्चा में हैं लेकिन पार्टी ने अभी तक अपनी पसंद का इजहार नहीं किया है। यह भी पता चला है कि पार्टी के कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम राष्ट्रपति पद के लिए प्रस्तावित किया है, लेकिन एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ऐसा होने की संभावना नहीं है।
कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा से पहले घटक दलों के साथ विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल इस वर्ष जुलाई में समाप्त होने जा रहा है।
माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में होने जा रही इस बैठक में अन्ना-रामदेव के आंदोलन के अलावा, महंगाई, तेल की कीमतों को लेकर जनता का विरोध, पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
वहीं कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने भी कहा है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक हालात के साथ-साथ सभी दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
