दिल्लीः चीनी प्रधानमंत्री के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज क्षेत्रीय शांति के लिए परस्पर विश्वास सबसे जरूरी: ली जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार
राष्ट्रपति चुनाव से पूर्व ममता को मनाने में जुटी कांग्रेस
कोलकाता, एजेंसी
First Published:16-04-12 12:03 PM
पूर्व में कई मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस की आलोचना से परहेज नहीं करने वाली कांग्रेस ने जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले सोमवार को अपने सहयोगी दल को खुश रखने की कोशिश की और कहा कि वह किसी भी हाल में पंचायत चुनावों में मत विभाजन नहीं चाहती।
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्दुल मन्नान ने बताया कि कांग्रेस माकपा को हराने के हर संभव प्रयास करेगी। अगर हमें लगता है कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच लड़ाई से माकपा मजबूत हो रही है तो हम इससे परहेज करेंगे।
प्रदेश की स्थिति को लेकर हाल ही में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रणव मुखर्जी से मुलाकात कर उन्हें जानकारी देने वाले मन्नान ने कहा कि पंचायत चुनावों में जिलों में हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यही दिशानिर्देश होगा।
यह याद दिलाने पर कि कांग्रेस सांसद और मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस प्रमुख अधीर चौधरी ने घोषणा की है कि पार्टी मुर्शिदाबाद में पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी, उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस मजबूत है, जबकि तृणमूल वहां कमजोर है। तृणमूल कांग्रेस को भी विचार करना चाहिए।
02

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
