फोटो गैलरी

Hindi Newsलव जेहाद पर दिग्विजय ने लिखा राजनाथ सिंह को पत्र

लव जेहाद पर दिग्विजय ने लिखा राजनाथ सिंह को पत्र

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर उन्हें लव जेहाद के बारे में जानकारी न होने पर हैरत जताई है। 13 जुलाई को लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा कि गृह मंत्री लव जेहाद...

लव जेहाद पर दिग्विजय ने लिखा राजनाथ सिंह को पत्र
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 Sep 2014 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर उन्हें लव जेहाद के बारे में जानकारी न होने पर हैरत जताई है। 13 जुलाई को लिखे पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा कि गृह मंत्री लव जेहाद की जानकारी से इनकार कर रहे हैं और यूपी के भाजपा अध्यक्ष लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ  भी कई बयान दे चुके हैं। दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लव जेहाद को प्रचारित कर रहे हैं। पाच्चजन्य ने भी मुख्य पृष्ठ पर इस बारे में लेख छापे हैं। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से ऐलान किया था कि कोई भी सांप्रदायिक तनाव नहीं फैलाया जाए।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक दंगे में जितना हाथ बहुसंख्यकों के कुछ तत्वों का है, उतना ही अल्पसंख्यक के कुछ तत्वों का है। इसलिए गृहमंत्री होने के नाते उन्हें सभी राज्य सरकारों को सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले सभी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देने चाहिए। ताकि प्रधानमंत्री की दंगे न होने की इच्छा पूरी हो सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें