छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
सोनिया गांधी भी नहीं मनाएंगी नए साल का जश्न
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:31-12-12 12:56 PM
Last Updated:31-12-12 05:58 PM
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटना के कारण नए साल का जश्न नहीं मनाने का फैसला किया है।
पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से अपील की है कि सामूहिक बलात्कार की घटना के कारण वे नए साल की बधाई देने के लिए उनके पास नहीं आएं।
बीते शुक्रवार (28 दिसंबर) को कांग्रेस के 127वें स्थापना दिवस के मौके पर सोनिया ने इस घटना की भर्त्सना करते हुए कहा था, 28 दिसंबर की तारीख नए साल के नजदीक है। इस मौके पर हम आमतौर पर एक दूसरे को शुभकमाना देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं करेंगे।
बीते 16 दिसंबर को दिल्ली में चलती बस में छह लोगों ने 23 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के साथ ही उसके साथ हैवानियत का व्यवहार किया था। करीब एक पखवाड़े तक जिंदगी के लिए जंग लड़ने के बाद उसने शनिवार तड़के सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में आखिरी सांस ली।
इस लड़की का शव रविवार तड़के दिल्ली लाया गया। इस मौके पर सोनिया और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल