पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
CWC बैठक में सोनिया ने किया प्रधानमंत्री का बचाव
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-06-12 03:27 PM
Last Updated:04-06-12 06:15 PM
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बचाव करते हुए हाल में उनपर किए गए राजनीतिक हमलों को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस कार्य समिति की यहां आयोजित बैठक में सोनिया ने पार्टी के भीतर एकता का भी आह्वान किया।
सोनिया ने कहा कि विपक्षी पार्टियां और कुछ कांग्रेस विरोधी तत्व जिसतरह से प्रधानमंत्री और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं.. वह वाकई दुर्भाग्यपूर्ण है।
सोनिया की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कोयला मंत्रालय में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, और तब यह मंत्रालय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पास था। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले संगठन ने प्रधानमंत्री तथा कई कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ लगे आरोपों की एक स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को प्रधानमंत्री से अपनी राजनीतिक ईमानदारी सुनिश्चित कराने के लिए कहा। सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री और सरकार पर हमले एक साजिश के हिस्सा हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस को एकजुट रहना चाहिए।
सोनिया ने कहा कि यदि हम गुटबाजी छोड़कर अपना सारा प्रयास पार्टी को खड़ा करने में लगाते हैं तो ही हमारी पार्टी मजबूत होगी। मनमोहन सिंह के अलावा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भी बैठक में हिस्सा लिया।
कांग्रेस नेता जनार्दन द्विवेदी ने बैठक शुरू होने से पहले संवाददाताओं को बताया कि राजनीतिक और आर्थिक हालात हमारे एजेंडे पर हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए अन्य मामलों पर भी चर्चा हो सकती है।
कार्य समिति की विस्तारित बैठक में पार्टी के मुख्यमंत्री, पार्टी की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और कार्य समिति के विशेष एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हिस्सा ले रहे हैं।
13

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
सोनिया जी आपको प्रधान मंत्री जी बचाव करना जरूरी है क्यों की वो ही तो आपके कमाई के रास्ते है हम भारत वासी पर रहम करो और देश को लुटने का जो खेल आप खेल रही है उसे बंद करो वरना भारत देश के भारतवासी जिस दिन जाग जायेगा फिर शायद आपका इटली भी भारत का गुलाम होगा
By ASHOK KUMAR GOYAL (4th-June-2012 05:29:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
