फोटो गैलरी

Hindi Newsविपक्ष ने मसर्रत मामले में चूक पर मांगा जवाब

विपक्ष ने मसर्रत मामले में चूक पर मांगा जवाब

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसकी गलत नीतियों से देश की आंतरिक सुरक्षा और अखंडता को खतरा पैदा हो गया है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार को मसर्रत मामले में हुई चूक पर देश को जवाब देना...

विपक्ष ने मसर्रत मामले में चूक पर मांगा जवाब
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Apr 2015 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि उसकी गलत नीतियों से देश की आंतरिक सुरक्षा और अखंडता को खतरा पैदा हो गया है। कांग्रेस ने कहा है कि सरकार को मसर्रत मामले में हुई चूक पर देश को जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने जम्मू कश्मीर में अलगाववादी नेता मसर्रत आलम की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार की असवरवादिता से देश की अखंडता खतरे में है। उन्होंने कहा कि अलगाववादी देश के भीतर खुलेआम पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे हैं,भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी पार्टी के शासनकाल में आतंकवादियों को कंधार जाकर छोड़ गया था।

उधर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि मसर्रतको किन धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है,ये जम्मू कश्मीर सरकार को बताना चाहिए। सिंह ने कहा कि मसर्रतऔर उनके समर्थकों ने जिस तरह की हरकत की है वह देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने के बराबर है। उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप लगाए जाने चाहिए। आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने कहा कि मसर्रत की हरकतें निंदनीय हैं। जो कोई भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि में शामिल है उसे गिरफ्तार करके सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस बात का जवाब देना चाहिए कि कश्मीर में स्थिति बद से बदतर क्यों होती जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें