बुधवार, 19 जून, 2013 | 20:33 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
भाकपा ने दलित महिला को राष्ट्रपति बनाने का किया समर्थन
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:14-06-12 06:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने देश का अगला राष्ट्रपति किसी दलित महिला को बनाये जाने का गुरुवार को समर्थन किया। भाकपा के इस बयान का मतलब शीर्ष पद के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के नाम का समर्थन माना जा रहा है।

भाकपा के शीर्ष नेता ए बी बर्धन ने कहा कि कांग्रेस या संप्रग ने अब तक न तो वाम दलों से बात की है और न ही कोई नाम सामने किया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महात्मा गांधी ने कई अच्छी बातों के बीच एक यह अच्छी बात यह भी कही थी कि किसी दलित महिला को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए। बर्धन से सवाल किया गया था कि राष्ट्रपति पद के लिए उनकी पार्टी किसे उम्मीदवार के रूप में देखना चाहेगी।

बर्धन ने हालांकि स्पष्ट किया कि दलित महिला से उनका मतलब यह नहीं है कि मीरा कुमार ही
बनें।  माफ कीजिए मैंने किसी का नाम नहीं लिया है। यह पूछने पर कि क्या वाम दल वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया जाना सह पाएंगे, उन्होंने कहा कि उनसे यह सवाल नहीं किया जाना चाहिए कि कोई स्वीकार्य है या नहीं। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। वाम दल अपनी रणनीति तैयार करने के लिए 21 जून को बैठक कर रहे हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°