सोमवार, 20 मई, 2013 | 21:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
उत्तर भारत में शीतलहर, उप्र में सात और की मौत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:30-12-12 09:05 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी रहने और धुंध होने से रेल एवं हवाई यातायात प्रभावित हुआ है, वहीं उत्तर प्रदेश में शीत लहर ने सात और लोगों की जान ले ली जिससे राज्य में सर्दी के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 तक हो गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में आज चार दिनों बाद फिर कोहरा दिखा और अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार कोहरे के कारण करीब 50 उड़ानें प्रभावित हुयीं। उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के बीच बीते 24 घंटों के दौरान सात और लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही ठंड से मरने वालों की संख्या 69 हो गयी है।

बाराबंकी जिले में दो और गोंडा, देवरिया, बलिया, बांदा और हमीरपुर जिलों से भी एक -एक व्यक्ति की मरने की खबर है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस लखनऊ के हवाई अडडे पर दर्ज किया गया है। राज्य में अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से छह से लेकर 11 डिग्री तक कम रहा।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°