बुधवार, 22 मई, 2013 | 13:23 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
भारत ने सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का गोवा तट से सफल परीक्षण किया
 
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 14 और की मौत
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:31-12-12 10:37 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से सोमवार को 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि पूरे क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई जिससे लोगों को अपने घरों में रहने के लिये मजबूर होना पड़ा।

राजधानी में दिल्ली वासियों को सुबह के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर इस मौसम के सबसे कम 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कोहरे की वजह से विमानों के उड़ान भी प्रभावित हुई है।

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो कल 7.7 डिग्री सेल्सियस था । राजधानी में अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

उत्तर प्रदेश में पिछले करीब एक हफ्ते से तल्ख पड़े ठंड के मिजाज अब धूप निकलने से थोड़े नरम हुए हैं, लेकिन गलन बरकरार रहने और बर्फीली हवा चलने से पूर्वोत्तर के कई जिलों में ठिठुरन भरी सर्दी पड़ रही है। इसके साथ ही इस मौसम में ठंड लगने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°