सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
ठंड ने उत्तरी भारत में 15 जानें ली
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-12-12 11:31 PM
कंपकंपाती ठंड के चलते उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 15 लोगों की जान चली गयी है और सर्द मौसम ने समूचे उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16 म्6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.2 डिग्री दर्ज किया।
उत्तर प्रदेश में ठंड के तल्ख तेवर बरकरार हैं और ठिठुरन भरी सर्दी पड़ने तथा ज्यादातर स्थानों पर धूप नहीं निकलने से ठंड और बढ़ गयी है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कंपकंपा देने वाली सर्दी से पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी। बाराबंकी में तीन, बिजनौर, सुलतानपुर और चंदौली में दो-दो और गाजीपुर, बागपत, बांदा तथा सोनभद्र में एक-एक व्यक्ति की ठंड लगने से मृत्यु होने की खबर है। इसके साथ ही राज्य में इस मौसम में ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गयी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
