बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फैसला भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फैसला खाद्य सुरक्षा विधेयक में बाधा के लिए विपक्ष जिम्मेदार: सोनिया संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले आडवाणी
विपक्ष को तो केवल कुर्सी नजर आती हैः सोनिया
उत्तराखंड की तबाही में हजारों लोगों के मरने की आशंका
रुपया अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर
दो और कोयला खानों का आवंटन रद्द करने की सिफारिश
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:20-09-12 05:31 PM
खानों के आवंटन व विकास की जांच कर रहे अंतर मंत्रालयी समूह ने गुरुवार को दो और खानों का आवंटन निरस्त करने की सिफारिश की है। समूह अब तक कुल मिलाकर 13 खानों का आवंटन निरस्त करने की सिफारिश कर चुका है।
जिन कंपनियों की खानों का आवंटन रद्द करने की आज सिफारिश की गई है, उनमें से एक कंपनी वह भी है जिसमें पूर्व कंपनी कार्य मंत्री प्रेम चंद गुप्ता के पुत्र निदेशक के रूप में जुड़े हैं।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आईएमजी ने दो कोयला खानों का आवंटन रद्द करने की सिफारिश की है जिनमें ग्रासिम इंडस्ट्रीज व इलेक्ट्रोथर्म को आवंटित भास्करपाड़ा तथा आईएसटी स्टील एंड पावर, गुजरात अंबुजा सीमेंट तथा लाफार्ज इंडिया को संयुक्त रूप से आवंटित दाहेगांव मरकारधोकरा-चार शामिल है।
पूर्व मंत्री गुप्ता के बेटे गौरव गुप्ता आईएसटी स्टील एंड पावर में निदेशक हैं। इस कंपनी की दाहेगांव मरकारधोकरा खान में 53 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
दाहेगांव मरकारधोकरा-चार खान उक्त तीनों कंपनियों को संयुक्त रूप से जून 2009 में आवंटित की गई थी। इस खान में कुल मिलाकर 4.884 करोड़ टन का निकाले जाने योग्य भंडार है।
दूसरी खान भास्कपाड़ा इलेक्ट्राथर्म इंडिया लिमिटेड तथा ग्रासिम इंडस्ट्रीज को संयुक्त रूप से 21 नवंबर 2008 को स्पांज आयरन परियोजना के लिए आवंटित की गई थी। इसकी क्षमता 1.867 करोड़ टन आंकी गई है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
