बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
कोयला घोटाला: CBI ने मनोज जायसवाल से पूछताछ की
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:04-01-13 10:15 PM
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कोयला ब्लाक आवंटन घोटाले के सिलसिले में शुक्रवार को अभिजीत ग्रुप के चेयरमैन मनोज जायसवाल से पूछताछ की। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने उनसे कोयला ब्लॉको के लिए आवंटन के समय गलत जानकारी देने के बारे में सवाल पूछे।
सीबीआई जायसवाल द्वारा अपने बचाव में दिए गए दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में तीन मामलों में जायसवाल को आरोपी बनाया गया है।
मनोज जायसवाल को एएमआर आयरन एंड स्टील, जेएएस इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा जेएलडी यवतमाल पावर को कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता के मामले में आरोपी बनाया गया है। उनके भाई अरविंद को एएमआर आयरन एंड स्टील को आवंटित कोयला ब्लॉक मामले में आरोपी बनाया गया है।
जायसवाल के खिलाफ तीन मामलों में सीबीआई ने धोखाधड़ी तथा गलत तथ्यों की जानकारी देने का मामला दर्ज किया है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
