29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
764 पाक नागरिकों को मिली भारत की नागरिकता
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:12-12-12 04:37 PM
सरकार ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान से आए कुछ लोगों ने वापस जाने से इंकार कर दिया है और उन्होंने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया है। गत तीन साल में 764 पाकिस्तानी लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।
गृह राज्य मंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने डॉ जनार्दन वाघमरे द्वारा पाकिस्तान से आए हिन्दुओं के बारे में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि कुछ पाकिस्तानी लोगों ने वापस जाने से इंकार कर दिया है और उन्होंने भारतीय नागरिकता दिए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि 2009 से 2011 तक विभिन्न राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से पाकिस्तानी लोगों के 1290 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवधि के दौरान 764 पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई।
रामचंद्रन ने प्रकाश जावडेकर के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समूह के उत्पीड़न की खबरों के आधार पर सरकार ने पाकिस्तान सरकार के साथ मामले को उठाया था। पाकिस्तान सरकार ने बताया है कि वह इस स्थिति के प्रति सचेत है और उसने अपने नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के कल्याण के प्रति ध्यान दिया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
