छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
दिल्ली पुलिस प्रमुख अपने पद पर बने रहेंगे: चिदम्बरम
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:26-12-12 05:51 PM
Last Updated:26-12-12 09:06 PM
केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने कहा कि इस समय दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार को पद से हटाने का कोई इरादा नहीं है।
चिदम्बरम ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार को कहा कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन के बाद नीरज कुमार को हटाना उचित नहीं होगा।
वित्त मंत्री ने कहा, ''मेरे विचार से इस समय यह करना पूरी तरह से अनुचित होगा। मेरे विचार से आयुक्त अपना काम कर रहे हैं। यदि कोई भी लापरवाही हुई है तो उसे हम देखेंगे।''
सामूहिक दुष्कर्म के बाद से ही नीरज कुमार लोगों के निशाने पर हैं। दुष्कर्म के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों पर लाठी चार्ज की भी निंदा की जा रही है।
चिदम्बरम ने कहा कि नीरज कुमार ने पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने के लिए पहले ही खेद प्रकट कर चुके हैं।
उन्होंने कहा, ''मेरे विचार से पहली जरूरत स्थितियों को सामान्य करने की है। मैंने टीवी पर देखा है कि पुलिस आयुक्त ने किसी भी निर्दोष को चोट पहुंचने पर माफी मांगी है।''
01

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
congres ki jarurat puri kar rha hay/?
By sunil (26th-December-2012 07:53:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
