रविवार, 19 मई, 2013 | 08:50 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
Image Loading अन्य फोटो
संबंधित ख़बरे
मुम्बई हमले के पीछे थे पाकिस्तानी सरकारी तत्व: चिदंबरम
कोलकाता,एजेंसी
First Published:05-07-12 10:27 PM
Last Updated:05-07-12 10:35 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को यह बता दिया है कि लश्करे तैयबा आतंकवादी अबु जंदल से की गई पूछताछ से मिली सूचना स्पष्ट रूप से इस ओर इशारा करती है कि मुम्बई आतंकवादी हमले में पाकिस्तान के सरकारेत्तर और सरकार से संबद्ध तत्व शामिल थे।

चिदंबरम ने यहां कहा, हमने उससे जो महत्वपूर्ण सूचनाएं एकत्रित की हैं हमने उसका इस्तेमाल पाकिस्तानी पक्ष को यह बताने में किया है कि आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से इस ओर इशारा करती है कि 26 नवम्बर 2008 को हुए मुम्बई आतंकवादी हमले के पीछे सरकारेत्तर और संभवत: सरकार से संबद्ध तत्व भी थे।

पाकिस्तानी विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी की उस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर जिसमें उन्होंने आतंकवादी हमले में किसी भी पाकिस्तानी एजेंसी के शामिल होने से इनकार किया है, चिदंबरम ने कहा, मैंने जो कुछ भी कहा है मैं उस पर कायम हूं।

उन्होंने कहा कि सब कुछ सार्वजनिक करना पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा, क्योंकि वह (अबु जिंदाल) अदालत की हिरासत में है, लेकिन जितना आवश्यक था मैंने वह सूचना आपसे और भारत के लोगों के साथ साझा की है।

उन्होंने कहा, जिंदाल पर इस मामले में आरोप हैं। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसे अदालत में रिपोर्ट दाखिल करनी है लेकिन हम वह सब कुछ सार्वजनिक नहीं कर सकते जो हमने पूछताछ से एकत्रित किया है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°