बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
छत्तीसगढ़ में CRPF शिविर में गोलीबारी, 4 जवानों की मौत
रायपुर, एजेंसी
First Published:25-12-12 10:02 AM
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपने सोते हुए साथी जवानों पर गोली चला दी। घटना में चार जवानों की मौत हो गई तथा एक घायल है।
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र खरे ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर अरनपुर गांव स्थित सीआरपीएफ शिविर में 111वीं बटालियन एफ कंपनी के जवान दीप कुमार तिवारी (30) ने पांच जवानों को गोली मार दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है।
खरे ने बताया कि कल रात लगभग सवा 12 बजे सीआरपीएफ के जवान भोजन के बाद अपने बैरक में सो रहे थे और दीप कुमार बाहर टहल रहा था। अचानक दीप कुमार ने पास में ही सो रहे अन्य जवानों पर अपने सर्विस रायफल से गोली चला दी। इस घटना में तीन जवानों की घटनास्थाल पर ही मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गये।
बैरक में अचानक गोलीबारी की आवाज सुनकर अन्य जवान सोते से उठे और उन्होंने दीप को पकड़ लिया। अधिकारी और कैंप में मौजूद चिकित्सक भी वहां पहुंचे गए। इसके बाद दो घायल जवानों को जगदलपुर रवाना किया गया जिसमें एक की रास्ते में ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक जवान को जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने दीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
खरे ने कहा कि पूछताछ में आरोपी दीप कुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। रात में जब सारे जवान सो रहे थे, तब उसकी मानसिक हालत बिगड़ी और उसने गोली चला दी।
उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित अरनपुर क्षेत्र में सीआरपीएफ की 111वीं बटालियन की दो कंपनियां एफ और डी कंपनी तैनात है। हमलावर जवान एफ कंपनी का है।

00

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
i am agree and prouded with
By BK SHAW (26th-December-2012 11:26:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल