फोटो गैलरी

Hindi Newsलड़कियों ने युवक को चौथी मंजिल से फेंका

लड़कियों ने युवक को चौथी मंजिल से फेंका

छत्तीसगढ़ के स्टील सिटी भिलाई स्थित नेहरू नगर इलाके में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से अभिषेक सिंह नामक एक युवक नीचे गिर गया। आरोप है कि तीन लड़कियों ने मिलकर अभिषेक को नीचे फेंक दिया। अभिषेक को...

लड़कियों ने युवक को चौथी मंजिल से फेंका
एजेंसीMon, 02 Mar 2015 10:25 AM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के स्टील सिटी भिलाई स्थित नेहरू नगर इलाके में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से अभिषेक सिंह नामक एक युवक नीचे गिर गया। आरोप है कि तीन लड़कियों ने मिलकर अभिषेक को नीचे फेंक दिया।

अभिषेक को गंभीर हालत में अपोलो बीएसआर अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीनों लड़कियां नर्सिग की छात्राएं बताई जा रही हैं। सुपेला पुलिस ने तीनों लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार की देर रात की है।

सुपेला थाना प्रभारी जगदीश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि लड़के-लड़कियां देर रात तक पार्टी कर रहे थे, सभी नशे में थे और एक युवक चौथी मंजिल से नीचे गिर गया है। वह खुद गिरा या उसे धक्का देकर गिराया गया यह जांच का विषय है।

जानकारी के अनुसार, अभिषेक सिंह दिल्ली का रहने वाला है, भिलाई में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। नेहरू नगर स्थित वंदेमातरम अपार्टमेंट के 411 नंबर फ्लैट में वह अपने दो दोस्तों अंकित और हर्ष के साथ रहता है। उनके फ्लैट के पड़ोस में 403 नंबर फ्लैट में तनुजा, डॉली और मीनल नाम की तीन नर्सिग छात्राएं रहती हैं।

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात इन सभी ने लड़कियों के फ्लैट में पार्टी की, रात करीब ढाई बजे अंकित और हर्ष अपने कमरे में वापस आ गए, लेकिन अभिषेक वहीं रुका रहा। इसके बाद किसी बात को लेकर अभिषेक और लड़कियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि उसके बाद तीनों ने अभिषेक को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

अभिषेक के रूममेट्स अंकित और हर्ष ने बताया कि पार्टी में सभी ने काफी पी ली थी। वे दोनों कमरे में वापस आ गए थे। सुबह करीब चार बजे डॉली उनके पास आई और बताया कि अभिषेक नीचे गिर गया है। इसके बाद वे सब नीचे आए और अभिषेक को अस्पताल लेकर गए।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि लड़कियों ने ही युवक को नीचे फेंका है, देर रात उनके फ्लैट से लड़ाई-झगड़े की आवाज आ रही थी। सुपेला पुलिस ने तीनों लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें