फोटो गैलरी

Hindi Newsनजमा हेपतुल्ला ने विवाद बढ़ने पर सफाई दी

नजमा हेपतुल्ला ने विवाद बढ़ने पर सफाई दी

अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने यह कहकर एक नया विवाद पैदा कर दिया कि सभी भारतीय हिंदू हैं। लेकिन आज नजमा ने अपनी टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने सभी भारतीयों को हिंदी...

नजमा हेपतुल्ला ने विवाद बढ़ने पर सफाई दी
एजेंसीFri, 29 Aug 2014 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें

अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला ने यह कहकर एक नया विवाद पैदा कर दिया कि सभी भारतीय हिंदू हैं। लेकिन आज नजमा ने अपनी टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्होंने सभी भारतीयों को हिंदी कहा था जो कि भारत में रहने वाले लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला अरबी शब्द है। और जो उन्होंने कहा था वह धर्म के संबंध में नहीं था बल्कि राष्ट्रीयता के रूप में एक पहचान के संबंध में था। नजमा ने कहा कि उन्होंने उनको हिंदू नहीं कहा था।

सभी भारतीयों के लिए पहचान की समरूपता होने की जरूरत का संकेत देते हुए नजमा ने कहा कि वह नहीं समझती कि कोई ऐसा देश है जहां तीन विभिन्न भाषाओं में तीन नाम हों।

उन्होंने कहा कि अरबी में भारतीय हिंदी और हिंदुस्तानी कहे जाते हैं तथा फारसी और अंग्रेजी में इंडियन कहे जाते हैं। नजमा ने कहा कि हम हिंदी हैं, राष्ट्रीयता की पहचान के रूप में हम हिंदुस्तानी हैं। हिंदी , इंडियन और हिंदुस्तानी सभी एक हैं और एक ही बात है।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणियों के बारे में उनके विचारों के बारे में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। भागवत ने कहा था कि भारतीयों को हिंदू कहा जाना चाहिए।

नजमा ने कहा कि मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। उन्होंने इकबाल की प्रसिद्ध पंक्तियों को उद्धत करते हुए कहा कि हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदोस्तां हमारा।

मीडिया की एक रिपोर्ट में नजमा को यह कहते हुए उदधत किया गया था कि सभी भारतीयों को हिंदू बुलाने में कुछ गलत नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें