मंगलवार, 21 मई, 2013 | 13:10 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
कुरैशी का ऑनलाइन वोटिंग, स्टेट फंडिंग से इंकार किया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:17-04-12 07:10 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने कहा कि उन्हें निकट भविष्य में ऑनलाइन मतदान सच्चाई बनता नहीं दिख रहा है जबकि देश में होने वाले चुनाव में सरकारी कोष से धन मुहैया कराने के लिए पहले चुनाव प्रक्रिया में कुछ प्रमुख सुधार जरूरी होगा।
 
कुरैशी ने सीआईआई के एक कार्यक्रम में कहा कि ऑनलाइन मतदान, प्रौद्योगिकी रूप से हमारे लिए बच्चों का खेल है। हम आईटी सुपर पावर हैं। हम इसे स्वीकार करें, लेकिन निकट भविष्य में हमें ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
 
चुनाव में सरकारी कोष से धन मुहैया कराने के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि वित्तीय पारदर्शिता और राजनीतिक दलों के अंदर लोकतंत्र लाने के बाद ही इस पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा और आपकी ईमानदारी हमारी चिंता है। कोई आप पर बंदूक तान दे और आपसे से उसको वोट देने को कहे। हमें आशा है कि आपका लैपटॉप इससे आपका बचाव नहीं कर पाएगा। दूसरी बात, हम आप पर भरोसा भी नहीं करते। कोई आपके पास आए और आपको पांच हजार रुपये दे और आपसे कहें कि आप उसे वोट दें। जब तक हम इसे रोकने में सक्षम नहीं हो जाते, यह (ऑनलाइन मतदान) नहीं हो सकता। कुरैशी ने इस बात पर जोर दिया कि सुशासन के लिए मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
कृपया ध्यान रखें: अपनी राय देते समय अभद्र शब्द या भाषा का प्रयोग न करें। अभद्र शब्दों या भाषा का इस्तेमाल आपको इस साइट पर राय देने से प्रतिबंधित किए जाने का कारण बन सकता है। टिप्पणी लेखक का व्यक्तिगत विचार है और इसका संपादकीय नीति से कोई संबंध नहीं है। प्रासंगिक टिप्पणियां प्रकाशित की जाएंगी।
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
ऑनलाइन वोटिंग का विकल्प नहीं देना तो इतने लचर तर्क से कम से कम मतदाताओं का अपमान तो न करें के समय में जब अन्य सभी कार्यों में ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध है तो वोटिंग में क्यों नहीं ? फिर भी यदि कोई शंका है तो कम से कम ऑनलाइन बैंकिंग का उपयोग करने वालों से इसकी शुरुआत की जा सकती है
By SUSHIL VATSA (17th-April-2012 08:01:PM)
 
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°