पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
टाट्रा घोटाला: CBI फिर करेगी बीईएमएल प्रतिष्ठान की जांच
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:16-07-12 10:22 PM
Last Updated:17-07-12 01:42 AM
सीबीआई विवादित टाट्रा ट्रक आपूर्ति सौदे में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में बीईएमएल प्रतिष्ठान की फिर से जांच कर सकती है। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि घोटाले की जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों पर स्पष्टीकरण के लिए जांच एजेंसी बीईएमएल प्रतिष्ठान की जांच करना चाहती है।
सीबीआई ने पिछले महीने बेंगलूर स्थित बीईएमएल प्रतिष्ठान की गहन जांच की थी। जांच में खुलासा हुआ था कि सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई ने टाट्रा ट्रकों के स्वदेशीकरण की दिशा में बहुत कम प्रयास किए थे। हालांकि सौदे में ऐसा किए जाने का भी जिक्र था।
उन्होंने बताया कि टाट्रा के साथ हुए मूल समझौते में स्वदेशीकरण और तकनीक के उन्नयन का जिक्र था लेकिन इस दिशा में गंभीरता से प्रयास नहीं किए गए। सूत्रों ने बताया कि अब बीईएमएल ट्रकों की एसेंबलिंग और आपूर्ति कर रही है। ऊंचाई वाले स्थानों में इन ट्रकों का प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा है। लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र की यह कंपनी इन वाहनों की आपूर्ति कर रही है जिसकी तकनीक पुरानी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
