मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
नकदी हस्तांतरण योजना शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:11-12-12 10:02 PM
योजना आयोग ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये नकदी हस्तांतरण योजना की तैयारियों की समीक्षा की। यह योजना पहली जनवरी से देश के 43 जिलों में लागू की जा रही है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने नकदी हस्तांतरण योजना के लिए उनकी तैयारी और ढांचागत प्रबंध के बारे में जानकारी दी।
सरकार ने एक जनवरी, 2013 से 43 जिलों में नकदी हस्तांतरण योजना के लिए 34 सरकारी योजनाओं की पहचान की है। योजना आयोग की सचिव सिंधूश्री खुल्लर ने 11 राज्यों तथा छह संघ शासित प्रदेशों के साथ इस योजना की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में मानव संसाधन विकास, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण, आदिवासी मामले, अल्पसंख्यक मामले, परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण, श्रम रोजगार, महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिवों ने भाग लिया। इसके अलावा बैठक में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अधिकारी भी शामिल हुए।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
