पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
लक्ष्मण रेखा पार कर रहा है कैग: कांग्रेस
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:18-08-12 08:25 PM
Last Updated:18-08-12 08:28 PM
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ताजा तीन रिपोर्ट से विपक्ष के निशाने पर आई कांग्रेस ने कैग पर अपनी रपटों को सनसनीखेज बनाने और लक्ष्मणरेखा पार करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस ने कहा कि अगर किसी संवैधानिक संस्था ने बेहतर संतुलन नहीं बनाये रखा और हद को पार करने का निश्चय किया तो उसके दीर्घकालीन परिणाम होंगे।
पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कोयला क्षेत्र पर कैग की रिपोर्ट को बकवास करार देने का प्रयास करते हुए याद दिलाया कि उच्चतम न्यायालय ने टूजी आवंटन मामले में कैग द्वारा इंगित किये गये एक लाख 76 हजार करोड़ रुपये के अनुमानित नुकसान की पुष्टि नहीं की थी।
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने टूजी लाइसेंसों को रद्द करते हुए अनुमानित नुकसान के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की थी। अगर शीर्ष अदालत कैग के कथन से सहमत होती तो वह अनुमानित लागत की पुष्टि करती।
तिवारी की यह टिप्पणी संवाददाताओं के ढेर सारे सवालों के जवाब में थी। इनमें मुख्य सवाल यह था कि क्या कैग लक्ष्मण रेखा पार कर रहा है। उनसे कोयला क्षेत्र पर कैग की रिपोर्ट के मद्देनजर प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भाजपा की मांग के बारे में भी पूछा गया था।
सरकार पहले ही कैग के निष्कषों को खारिज कर चुकी है। कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा है कि वह कैग की गणित से सहमत नहीं हैं, जबकि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी़ नारायणसामी ने लेखा परीक्षक पर संविधान प्रदत्त अपने अधिकार क्षेत्र का अनुसरण नहीं करने का आरोप लगाया।
तिवारी ने कहा कि शून्य जोड़ने की कैग की आदत है और उसे इससे बचना चाहिए। लेखा परीक्षक को उच्चतम न्यायालय द्वारा टूजी आवंटन में अनुमानित नुकसान की पुष्टि न करने की बात से सबक लेना चाहिए।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आवंटित किये गये 57 कोयला ब्लाकों में से 56 में अभी खनन का काम शुरू नहीं हुआ है। अगर यह स्थिति है तो किसे लाभ हुआ है और किसे नुकसान हुआ है। उनका यह भी कहना था कि सिर्फ लोक लेखा समिति ही कैग के निष्कषों की समीक्षा कर सकती है। उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का भी आरोप लगाया।
211

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(4)
उल्टा चोर कोतवाल को डाटे
By indian (18th-August-2012 11:41:PM)
कैग जैसी संस्था ऐसा क्यों करेगी ? क्या इनके पीछे भी विदेशी हाथ है ? जो भी इनकी चोरी पकडे ये कांग्रेसी मिल कर उसकी कमजोरी ढूँढना शुरू कर देते हैं छोटा सा तिल मिले तो उसका ताड़ करने में कोई कसार नहीं छोड़ते ये लोग और कुछ न मिले तो मनीष और दिग्गी नाम के जंतु जो इन्होने अपनी पार्टी में रखे हैं वो इस लिए की कुछ भी बोलो जो मन में आये वो बोलो बिना सर पैर की बोलो ,सोनिया और राहुल की जय जय कार बोलो
By ravi (18th-August-2012 09:26:PM)
anna ji,ramdev baba,काग्सभिलोग्गालत कांग्रेस बहुत achha
By raj (18th-August-2012 08:47:PM)
चोरी ऊपर से सीना जोरी,खुद के पाव निचे से जमीं खिसकने लगी तो कांग्रेस हल्बला गयी ,चोरो का बचाव करने चोर आ गए
By babuji (18th-August-2012 08:42:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
