हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
महाराष्ट्र में बस दुर्घटना, 27 की मौत
रायगढ़ (महाराष्ट्र), एजेंसी
First Published:28-05-12 09:39 AM
Last Updated:28-05-12 10:32 AM
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर सोमवार तड़के एक टेम्पो के वहां खड़ी दो निजी मिनी बसों से भिड़ने की घटना में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मुम्बई से करीब 80 किलोमीटर दूर खालापुर के नजदीक यह दुर्घटना हुई।
रायगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष के मुताबिक दुर्घटना आधी रात के बाद तब हुई जब दुर्घटनाग्रस्त मिनी-बसों में से एक में आई तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए वे रुकी हुई थीं।
तभी अचानक वहां तेज गति से पहुंचे सामान से लदे टेम्पो ने दोनों बसों में टक्कर मार दी। हादसे में उस वक्त बसों में सो रहे कई यात्री मारे गए। कुछ यात्री बाहर ही बस के ठीक होने का इंतजार कर रहे थे। टक्कर लगने से बस उनके ऊपर चढ़ गई।
बसें एक विवाह समारोह में शामिल हुए पूर्वोत्तर मुम्बई के घाटकोपर क्षेत्र के यात्रियों को लेकर जा रही थीं। जब दुर्घटना हुई तब बसें पुणे के लिए लौट रही थीं। दुर्घटना खालापुर गांव के नजदीक हुई।
10 घायल यात्रियों को मुम्बई व ठाणे के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। एक बस के जीवित बचे ड्राइवर ने बताया कि मारे गए लोगों को टेम्पो के तेज गति से आने का कोई अंदाजा नहीं था और उनमें से ज्यादातर दुर्घटना के तुरंत बाद मौत के शिकार बन गए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
