मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
ठाकरे स्मारक विवाद पर BMC का शिवसेना को नोटिस
मुंबई, एजेंसी
First Published:04-12-12 02:27 PM
बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने महापौर सुनील प्रभु और शिवसेना सांसद संजय राउत को दादर के शिवाजी पार्क से शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे का अस्थाई स्मारक हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं।
महानगर पालिका अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दोनों को सोमवार रात नोटिस जारी किए गए। महानगर पालिका आयुक्त सीताराम कुंते ने कहा कि जिस उद्देश्य (ठाकरे का अंतिम संस्कार) के लिए यह स्थल दिया गया था, वह पूरा हो चुका है। इसलिए हमने प्रभु और राउत से ढांचा तुरंत हटाने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए कहा है।
बाल ठाकरे का शिवाजी पार्क में 18 नवंबर को उसी मैदान में अंतिम संस्कार किया गया था, जहां पिछले 40 साल से वह दशहरा रैलियों के दौरान अपने समर्थकों को संबोधित किया करते थे और उनकी पार्टी वहां ठाकरे का स्मारक बनाने की इच्छुक है।
पिछले सप्ताह शिवसेना ने शिवाजी पार्क पर बालासाहेब की अंतिम संस्कार के स्थल की तुलना अयोध्या से की थी। राउत ने संवाददाताओं से कहा था कि इस स्थल की पवित्रता बनी रहनी चाहिए। यह हमारे लिए मंदिर की तरह है और हम अंतिम संस्कार स्थल पर बने ढांचे को नहीं हटाएंगे।
उन्होंने सरकार और अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए कहा था। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने सबसे पहले इस जगह बाल ठाकरे का स्मारक बनाने की मांग की थी। ठाकरे का 17 नवंबर को अपने आवास मातोश्री में निधन हो गया था।
10

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
