चीनी प्रधानमंत्री का भारत दौरा, सीमा मुद्दे पर चर्चा संभव चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनियां के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
जिंदगी से कुश्ती हार गए दारा सिंह
मुम्बई, एजेंसी
First Published:12-07-12 09:58 AM
Last Updated:12-07-12 10:40 AM
प्रख्यात पहलवान और अभिनेता दारा सिंह का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे और कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे।
दारा सिंह को शनिवार को अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उनके नजदीकी मित्रों -धर्मेद्र, रजा मुराद, फरहा खान व अन्य ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल लिया।
दारा को कुश्ती के लिए 'रुस्तम-ए-हिंद' का खिताब मिला था। उन्होंने 1952 में फिल्म 'संगदिल' से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था।
उन्होंने 'वतन से दूर', 'रुस्तम-ए-बगदाद', 'शेर दिल', 'सिकंदर-ए-आजम', 'राका', 'मेरा नाम जोकर', 'धरम करम' और 'मर्द' सहित कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने अंतिम बार 2007 में आई 'जब वी मेट' में अभिनय किया था।
धारावाहिक में संजीवनी बूटी लाकर जिस हनुमान ने लक्ष्मण की जान बचाई थी, असल जिंदगी में वो हनुमान जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ रहा था।
रामायण के हनुमान ऐसी बीमारी के शिकार थे, जिसके इलाज के लिए डॉक्टरों को भी संघर्ष करना पड़ रहा था। चौरासी साल के दारा सिंह को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया था। तब से वो डॉक्टरों की विशेष निगरानी में थे।
ताकत का दूसरा नाम हैं दारा सिंह, लेकिन ताकत के इस प्रतीक को जो बीमारी हुई थी उसे क्रॉनिक इन्फ्लेमेटरी डेमीलीटेटिंग पॉलीन्यूरोपैथी के नाम से जाना जाता है। इस बीमारी में तनाव की वजह से मस्तिष्क की नसों में खून जमने लगता है।
कुश्ती की दुनिया में देश विदेश में अपनी कामयाबी का लोहा मनवाने वाले दारा सिंह ने 1962 में हिंदी फिल्मों से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। दारा सिंह 2003 से 2009 तक राज्यसभा के सांसद भी रह चुके हैं।
20

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(2)
BHAGWAN DARA SINGH KI ATMA KO SANTI PRADAN KAREN AUR UNKE PARIVAR KO HUI ES APURNIYA CHHATI KO SAHAN KARANE KI SHAKTI PRADAN YEH CHATI KEBAL UNKE PARIWAR KI HI NAHIN HAI YE PURE DESH KE CHHATI
By BHANU PRATAP SINGH (12th-July-2012 04:33:PM)
श्री दारासिंह एक महान पहलवान के साथ पहलवानों के आदर्श महान कलाकार और धार्मिक तथा भारत की शान थे उनको उनको नमन 1
By Rajaram (12th-July-2012 10:47:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
