छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
भाजपा ने बलात्कार के आरोपी पार्टी सदस्य को बाहर किया
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:06-01-13 10:34 PM
दिल्ली भाजपा ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किए गए योगेश आत्रे को रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। आत्रे ने वर्ष 2008 में पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, मगर जीत दर्ज नहीं कर पाए।
आत्रे को लगभग साल भर एक महिला का बलात्कार करने के आरोप में पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। पार्टी के एक बयान में कहा गया कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से योगेश आत्रे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जिसके खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं।
गुप्ता ने कहा कि भाजपा अपने सदस्यों के ऐसे किसी व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी। गौरतलब है कि आत्रे विधानसभा चुनाव में दिल्ली के मंत्री राजकुमार चौहान से हार गए थे और एक महिला की शिकायत पर उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्रे के खिलाफ बाहरी दिल्ली के विजय विहार पुलिस थाने में धारा 376:बलात्कार:, 506, 509 और 313 के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पीडिम्ता का बयान दर्ज किया गया है।
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
