फोटो गैलरी

Hindi Newsजम्मू में नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले पर हमला

जम्मू में नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले पर हमला

भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले पर जम्मू में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें उनकी कार का ड्राइवर जख्मी हो गया। जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित भोर कैंप में यह...

जम्मू में नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले पर हमला
एजेंसीThu, 18 Dec 2014 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले पर जम्मू में गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें उनकी कार का ड्राइवर जख्मी हो गया।

जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित भोर कैंप में यह घटना हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिद्धू गांधी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार कवींद्र गुप्ता के पक्ष में भोर कैंप में चुनाव प्रचार कर रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनके वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला किया। बहरहाल, इसमें सिद्धू को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने कहा कि हमलावर अपनी धार्मिक पुस्तक पर सिद्धू की हालिया टिप्पणी को लेकर उनसे नाराज थे। इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भाजपा प्रवक्ता अरुण गुप्ता ने कहा कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। ड्राइवर प्रवीण सिंह घटना में जख्मी हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धू इस घटना में बाल-बाल बचे। हमले के बाद सिद्धू ने भोर कैंप में अपनी रैली रद्द कर दी। इस विधानसभा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों में यह सिद्धू पर हुआ दूसरा हमला है। इससे पहले, कुछ लोगों ने दिगियाना इलाके में उस वक्त सिद्धू पर पत्थरबाजी की थी जब वह एक रैली को संबोधित करने के बाद जम्मू लौट रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें