अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज क्षेत्रीय शांति के लिए परस्पर विश्वास सबसे जरूरी: ली जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला
कर्नाटक: भाजपा ने टाला बागियों पर कार्रवाई का फैसला
बेलगाम (कर्नाटक), एजेंसी
First Published:12-12-12 09:13 PM
कर्नाटक में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 14 विधायकों और सात विधानपरिषद सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला बुधवार को टाल दिया। इन विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा द्वारा गठित की गई कर्नाटक जनता पार्टी (कजपा) का खुलकर समर्थन किया।
प्रदेश भाजपा के नेताओं ने फैसला किया कि वे इस सम्बंध में केंद्रीय नेतृत्व को लिखेंगे और पूछेंगे कि बागियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए जिससे यह संदेश जाए कि भाजपा अनुशासन कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
येदियुरप्पा ने जिस दिन अपनी पार्टी गठित की थी उस दिन इन बागियों ने हावेरी में आयोजित कार्यक्रम में येदियुरप्पा के साथ मंच साझा किया था।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के. एस. ईश्वरप्पा ने आला नेताओं की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ''हमने इस मसले पर चर्चा की। कल या परसों हम इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व को लिखेंगे।''
बैठक में ईश्वरप्पा के अलावा मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, गृह मंत्री आर. अशोका और पूर्व मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा शामिल थे।
यह पूछे जाने पर कि बार-बार की चेतावनी के बाद भी इन विधायकों ने येदियुरप्पा के साथ मंच साझा किया लेकिन इसके बावजूद भाजपा उन पर कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही, ईश्वरप्पा ने कहा, ''भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और ऐसे मामलों में केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी आवश्यक है।''
उन्होंने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड एक या दो दिनों में बैठक कर कोई फैसला लेगा।
225 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 14 बागियों सहित भाजपा विधायकों की कुल संख्या 118 है। कुछ बागियों ने धमकी दी है कि यदि उनके खिलाफ कार्रवाई की गई तो वे विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे और शेट्टार सरकार अल्पमत में आ जाएगी। राज्य में विधानसभा चुनाव मई 2013 में होने हैं।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
