ब्रेकिंग
इंडिया सीमेंट्स ने बयान जारी कर कहा, मयप्पन ना मालिक हैं, ना CEO
येदियुरप्पा ने दी भाजपा को चुनौती
बेलगाम (कर्नाटक), एजेंसी
First Published:16-12-12 11:15 PM
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी़ एस़ येदियुरप्पा ने रविवार को भाजपा को चुनौती दी कि नौ दिसम्बर को हावेरी में केजेपी पार्टी शुरू करने के वक्त वहां मौजूद भाजपा के 13 विधायकों को बर्खास्त कर दिखाए।
उन्होंने यहां हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि मैंने भाजपा को चुनौती दी है कि पार्टी का उल्लंघन करने वाले 13 विधायकों को वह बर्खास्त कर दिखाए जो हावेरी में नौ दिसम्बर को कर्नाटक जनता पार्टी की लांचिंग के मौके पर मौजूद थे। संख्या बल कम होने के भय से भाजपा की राज्य समिति की बैठक 12 दिसम्बर को हुई लेकिन उसमें विधायकों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से बचा गया।
येदियुरप्पा ने उस दिन कहा था कि अगर स्थिति खराब हो जाती है तो बड़ी संख्या में उनके समर्थक इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि उनका इरादा मजबूत क्षेत्रीय पार्टी बनाना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केजेपी सभी 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और विश्वास जताया कि अगले चुनाव में इसे बहुमत हासिल होगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
