फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा के एमपी, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, असम के अध्यक्ष बदले

भाजपा के एमपी, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, असम के अध्यक्ष बदले

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और असम के लिए नये प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की। केन्द्र में नयी सरकार के सत्ता में आने के बाद इन राज्यों के प्रदेश...

भाजपा के एमपी, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, असम के अध्यक्ष बदले
एजेंसीSun, 17 Aug 2014 08:14 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और असम के लिए नये प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की। केन्द्र में नयी सरकार के सत्ता में आने के बाद इन राज्यों के प्रदेश पार्टी प्रमुखों को मोदी सरकार में जगह मिल गयी थी।

पार्टी में एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत की परंपरा को ध्यान में रखते हुए शाह ने नयी नियुक्तियों की घोषणा की है। शाह ने मध्य प्रदेश के खंडवा से लोकसभा सदस्य नंद कुमार सिंह चौहान को नरेद्र सिंह तोमर के स्थान पर राज्य का प्रदेश प्रमुख नियुक्त किया है। ग्वालियर से लोकसभा सदस्य तोमर केन्द्र में श्रम एवं रोजगार तथा खान मंत्री का पद संभाल रहे हैं।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मपाल कौशिक को भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई का प्रमुख बनाया गया है। वह रायगढ़ के पार्टी सांसद विष्णु देव साई का स्थान लेंगे जो श्रम एवं रोजगार तथा खान राज्य मंत्री बनाये गये हैं।

सिद्धार्थ भट्टाचार्य को पार्टी की असम इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वह सर्वानंद सोनोवाल की जगह लेंगें जो केन्द्र में युवा मामलों एवं खेल राज्य मंत्री हैं। पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय सचिव टी सौंदरराजन को तमिलनाडु का प्रमुख बनाया गया है। वह पी राधाकृष्णन का स्थान लेंगी जो केन्द्र में भारी उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें