शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 16:44 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
2जी स्पेक्ट्रम पर मंत्री समूह की बैठक टली
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:21-06-12 09:06 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
दूरसंचार मामले पर मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह (ईजीओएम) की गुरुवार को होने वाली बैठक अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। इस बैठक में 2जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए आधार मूल्य पर फैसला किया जाना था।

दूरसंचार विभाग (डीओटी) के एक वरिष्ठ अधिकरी ने कहा, ‘मंत्री समूह की बैठक टल गई है और फिलहाल कोई नई तिथि तय नहीं की गई है।’ बैठक टलने की कोई वजह नहीं बताई गई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक शाम 5.30 बजे होनी थी जिसे 8.30 बजे तक के लिए टाल दिया गया।   

इससे पहले पांच जून को हुई ईजीओएम की बैठक में इस पर फैसला नहीं किया जा सका था, क्योंकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) मूल्य सिफारिश और उपभोक्ताओं और उद्योग पर पड़ने वाले इसके प्रभाव पर सम्पूर्ण रिपोर्ट जमा नहीं कर पाया था। पिछले महीने दूरसंचार आयोग ने ट्राई के नए अध्यक्ष राहुल खुल्लर को पहले सिफारिश किए गए रिजर्व मूल्य और उसके प्रभाव का विश्लेषण करने के लिए कहा था।

ईजीओएम ने हालांकि फैसला किया था कि कम से कम 10 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। ट्राई ने एक मेगाहर्ट्ज के अखिल भारतीय स्पेक्ट्रम के लिए 3,622 करोड़ रुपये के रिजर्व मूल्य की सिफारिश की थी, जो उस मूल्य से 10 गुणा अधिक है, जिस पर 2008 में 2जी लाइसेंस का आवंटन किया गया था।

दूरसंचार कम्पनियों ने हालांकि चेतावनी दी है कि यदि ट्राई की सिफारिश को स्वीकार किया जाता है तो कॉल दर में 100 फीसदी की वृद्धि हो सकती है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°