फोटो गैलरी

Hindi News14 वर्ष में सरकारें बनी और गिरी लेकिन चली नहीं: शाह

14 वर्ष में सरकारें बनी और गिरी लेकिन चली नहीं: शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि झारखंड के गठन के 14 वर्ष में यहां सरकारे बनती और गिरती देखी लेकिन सरकारें चलती नहीं देखी हैं।...

14 वर्ष में सरकारें बनी और गिरी लेकिन चली नहीं: शाह
एजेंसीWed, 10 Dec 2014 03:45 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि झारखंड के गठन के 14 वर्ष में यहां सरकारे बनती और गिरती देखी लेकिन सरकारें चलती नहीं देखी हैं।
        
शाह ने आज यहां भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के गठन के 14 वर्ष में यहां नौ सरकारें बनी और तीन बार राष्ट्रपति शासन लगा है। तत्त्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड की स्थापना की थी और यह राज्य प्राकृतिक ससांधनों से धनी है किन्तु इसके बावजूद भी इसका विकास नहीं हो पाया है लेकिन भाजपा की राज्य में सरकार बनने के बाद इसका पूरा विकास किया जाएगा।
        
उन्होंने कहा कि झारखंड कोयले की दृष्टि से संपन्न हैं और इसे रॉयल्टी के रूप में ढाई लाख करोड़ रूपए की राशि मिलेगी जिससे झारखंड का पूर्णरूप से विकास किया जाएगा।  
        
शाह ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी कांग्रेस और माले की आलोचना करते हुए कहा कि इन्होंने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेंस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि राहुल बाबा जहां-जहां प्रचार के लिए जाते है वहां भाजपा की सरकारें बन जाती है। इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा का उदाहरण दिया। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के पांच माह में सितम्बर में सबसे कम महंगाई रही और सरकार बनने के बाद पेट्रोल के दाम पांच बार घटे लेकिन कांग्रेस के शासन में एक बार भी पेट्रोल के दाम नहीं घटे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें