राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट

स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब

केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
मोदी की PM पद की दावेदारी पर भाजपा में मतभेद
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:20-12-12 12:05 PM
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी जहां राज्य में हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं उनकी पार्टी भाजपा ने इस बारे में कोई सीधा रुख स्पष्ट नहीं किया कि क्या वह अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार होंगे।
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी भाई हमेशा से भाजपा में एक महत्वपूर्ण नेता रहे हैं। हमारी पार्टी वंशवाद से नहीं चलती जिसमें कोई युवराज नेता हो। हम लोकतांत्रिक तरीके से काम करते हैं।
प्रसाद से सवाल किया गया था कि क्या गुजरात में लगातार तीसरी जीत दिलाने वाले मोदी अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को इस बात का गर्व है कि उसमें प्रधानमंत्री बनने की क्षमता रखने वाले अनेक नेता हैं। उचित समय पर उम्मीदवार को चुना जाएगा।
प्रसाद ने कहा कि मोदी राज्य में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने खिलाफ अनेक अभियानों के खिलाफ लड़ते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि देश में जहां जाति के नाम पर इतना विभाजन है वहां एक नेता पूरी जनता की आकांक्षाओं के अनुएप पहचान बनाते हुए विजेता बनकर उभरा है।
प्रसाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जटिल रिश्तों के सवाल पर भी सीधा जवाब नहीं दिया। नीतीश हमेशा से राष्ट्रीय स्तर पर मोदी के बढ़ने के खिलाफ रहे हैं। प्रसाद ने कहा कि इस मुद्दे (मोदी और नीतीश के) पर अनेक बार चर्चा हुई है। हमारी (भाजपा और जदयू की) जड़ें बहुत मजबूत हैं और हमने अनेक चुनाव मिलकर लड़े हैं।
इस बारे में अन्य प्रश्नों को उन्होंने केवल अटकल कहकर खारिज कर दिया। प्रसाद ने कहा, हमें मोदी भाई की तीसरी जीत की खुशियां मनानी चाहिए।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल