स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब

केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
यह सबक और संकल्प लेने का समय है: नकवी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-12-12 11:32 AM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटना और 23 वर्षीय पीड़िता के निधन को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा है कि इससे सबक लेते हुए ऐसी घटनाओं रोकने का संकल्प लेना चाहिए।
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि लड़की का निधन अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना ने पूरी इंसानियत को झकझोर दिया है। भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हों, इसके लिए कड़े कानूनी प्रावधानों करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि शैतानी दंरिदों ने इंसानी मूल्यों को चुनौती दी है। यह घटना सरकार और समाज के लिए सबक एवं संदेश है। हमें यह संकल्प लेना होगा कि शैतानी ताकतें ऐसी वहशी दरिंदगी को दोहरा नहीं सके।
भाजपा नेता ने कहा कि इस मामले पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान करने तथा इन पर अमल के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है।
बीते 16 दिसंबर को चलती बस में छह लोगों ने 23 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसके साथ हैवानियत का व्यवहार किया था। करीब एक पखवाड़े तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद आज इस पीड़िता ने तड़के सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में दम तोड़ दिया।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल