फोटो गैलरी

Hindi Newsगरीबों की पार्टी है भाजपा : अमित शाह

गरीबों की पार्टी है भाजपा : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यह गरीबों की पार्टी के रूप में आगे बढ़ रही है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की एक दिवसीय बैठक...

गरीबों की पार्टी है भाजपा : अमित शाह
एजेंसीSun, 10 Aug 2014 10:19 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि यह गरीबों की पार्टी के रूप में आगे बढ़ रही है।

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की एक दिवसीय बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति का अनुमोदन किया गया।

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान गरीबों को लगा ‘भाजपा उनकी पार्टी है और चाय बेचने वाला (नरेंद्र मोदी) प्रधानमंत्री बनने जा रहा है।’

शाह ने कहा, ‘‘हमें गरीबों का समर्थन मिला। हम गरीबों की पार्टी के रूप में बढम् रहे हैं।’’

लोकसभा चुनाव के दौरान शाह ने उत्तर प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली थी, जहां भाजपा को 80 में से 71 सीटों पर जीत हासिल हुई। शाह ने कहा कि उन्हें उनकी योग्यता की वजह से यह जिम्मेदारी दी गई थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा में जमीनी स्तर पर काम करने की परंपरा रही है और इसमें नेतृत्व का फैसला पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर नहीं किया जाता।

शाह ने कहा, ‘‘हममें से कई ने अटलजी (बिहारी वाजेपी) जैसा नेता नहीं देखा, जो पार्टी के सम्मेलनों में प्रतिनिधियों को भोजन परोसता हो। (लाल कृष्ण) आडवाणी जी ने दशकों तक बिना किसी लाभ के पार्टी का दस्तावेज तैयार किया। कुशाभाउ ठाकरे से लेकर नितिन गडकरी तक सभी नेता कार्यकर्ता से शीर्ष पद पर पहुंचे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी का पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत करना और एक आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार से होते हुए हमारे लोकतंत्र के शीर्ष स्थान पर पहुंचना, इसी परंपरा का उदाहरण है।’’

शाह ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बूथ कमेटी के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में की थी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अध्यक्ष बनाना पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार होने का आह्वान भी किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने 75 दिनों में सुशासन का मजबूत आधार रखा है।

शाह ने लोकसभा चुनाव में मिली जीत का श्रेय मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जोड़ी को दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें