चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
पीड़ित छात्रा की मौत देश के लिए चेतावनी: भाकपा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:29-12-12 11:07 AM
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने सामूहिक बलात्कार की शिकार छात्रा की मौत को देश और समाज के लिए एक चेतावनी बताते हुए आज कहा कि अब वक्त आ गया है कि जब देश को इस तरह के जघन्य अपराधों के मुकदमे को तेजी से निपटाने, अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने और महिलाओं के लिए समानता, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने होगे।
भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी.राजा ने छात्रा की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज कहा कि गत 16 दिसम्बर की सामूहिक बलात्कार की बर्बर घटना ने देश की सामूहिक चेतना को झकझोर दिया है। यह अत्यंत खेदजनक है कि देशभर में बलात्कार के ऐसे हजारों मामले वषरे से अदालतों में लंबित है और ऐसे मामलों में दंड दिए जाने के आकड़े बहुत कम है।
छात्रा जीवन की जंग हार गई है लेकिन देश को अब यह सोचना ही होगा कि ऐसे मामलों की तेजी से सुनवाई और संबद्ध अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने के साथ साथ हम महिलाओं के लिए समानता के अवसर और जीने के लिए सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल कैसे उपलब्ध कराएंगे।
राजा ने बलात्कार के सभी मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतें बनाने की मांग भी की। उन्होंने छात्रा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी.राजा ने छात्रा की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आज कहा कि गत 16 दिसम्बर की सामूहिक बलात्कार की बर्बर घटना ने देश की सामूहिक चेतना को झकझोर दिया है। यह अत्यंत खेदजनक है कि देशभर में बलात्कार के ऐसे हजारों मामले वषरे से अदालतों में लंबित है और ऐसे मामलों में दंड दिए जाने के आकड़े बहुत कम है।
राजा ने बलात्कार के सभी मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष अदालतें बनाने की मांग भी की। उन्होंने छात्रा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल