कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल IPL स्पॉट फिक्सिंग...मयप्पन ने 3 मैचों पर लगाया सट्टा IPL स्पॉट फिक्सिंग...मयप्पन ने 3 मैचों पर लगाया सट्टा IPL स्पॉट फिक्सिंग...मयप्पन ने 3 मैचों पर लगाया सट्टा IPL स्पॉट फिक्सिंग...मयप्पन ने 3 मैचों पर लगाया सट्टा शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
यूपीए 2 को आडवाणी का नाजायज कहना उचित: ठाकरे
मुंबई, एजेंसी
First Published:11-08-12 04:20 PM
Last Updated:11-08-12 07:24 PM
शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे ने शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की संप्रग 2 को नाजायज करार दिए जाने संबंधी टिप्पणी का समर्थन किया। याद रहे कि ठाकरे आडवाणी के विवादित ब्लॉग के लिए उनकी आलोचना कर चुके हैं।
ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना के लिए अपने संपादकीय में लिखा कि लोकतंत्र में कुछ शब्दों को असंसदीय कहा जा सकता है और आडवाणी को उन्हें वापस लेना पड़ा, लेकिन इसकी वजह से सच को नहीं दबाया जा सकता।
ठाकरे ने कहा कि यह जुबान का फिसलना हो सकता है, लेकिन आडवाणी के मुंह से कड़वा सच बाहर निकल आया। उन्होंने असम के मामले पर आडवाणी के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध आव्रजन को बढ़ावा दिया और राज्य में हिंसा के लिए वही जिम्मेदार है।
ठाकरे ने संप्रग 2 सरकार को नाजायज करार देते हुए कहा कि वह सीबीआई का अवैध इस्तेमाल कर रही है। इस सप्ताह के शुरू में ठाकरे ने आडवाणी के उस ब्लॉग की आलोचना की थी, जिसमें उन्होंने 2014 के चुनाव नतीजों के बारे में अपना आकलन लिखा था। ठाकरे का कहना था कि यह ऐसा ही है जैसे सेना का कोई जनरल युद्ध से पहले कहे कि इसके नतीजे की कोई गारंटी नहीं है।
30

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
